वाराणसी: ‘गंगा के ऊपर राफेल-तेजस का शक्ति प्रदर्शन, वाराणसी में गूंजा ‘विंग्स ओवर गंगा’

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 22 Oct, 2026 09:29 PM
वाराणसी: ‘गंगा के ऊपर राफेल-तेजस का शक्ति प्रदर्शन, वाराणसी में गूंजा ‘विंग्स ओवर गंगा’

लखनऊ, 22 अक्टूबर 2026 वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना के तीन दिवसीय एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ की शुरुआत हो गई है। गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों की तेज उड़ान और रोमांचक हवाई करतब देखने के लिए हजारों लोग घाट पर पहुंचे। आसमान में विमानों के प्रदर्शन ने इस आयोजन को आकर्षण का केंद्र बना दिया। एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस समेत भारतीय वायु सेना के प्रमुख लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं। इन विमानों ने आसमान में शानदार कलाबाजियां दिखाते हुए अपनी गति, उड़ान क्षमता और हवाई कौशल का प्रदर्शन किया। तीन दिन तक चलने वाला यह एयर शो 24 और 25 अक्टूबर को भी जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर को अंतिम दिन के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई गई है। अंतिम दिन भी लड़ाकू विमानों के स्क्वाड्रन अपने तालमेल और हवाई कौशल का प्रदर्शन करेंगे। ‘विंग्स ओवर गंगा’ को लेकर वाराणसी में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी नमो घाट और आसपास के गंगा तट पर पहुंच रहे हैं। इस आयोजन के जरिए भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की क्षमताओं और पायलटों के कौशल को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad