यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ‘शेप्स एन शेड्स’ ने दिखाई होम डेकोर की नई रेंज

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 27 Sep, 2026 11:11 PM
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ‘शेप्स एन शेड्स’ ने दिखाई होम डेकोर की नई रेंज

लखनऊ, 27 सितंबर 2026 यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े उत्पादों के बीच घरेलू सजावट की विविध रेंज भी लोगों का ध्यान खींच रही है। प्रदर्शनी में ‘शेप्स एन शेड्स’ की ओर से घर और बगीचे की सजावट के लिए तैयार किए गए कई उत्पाद पेश किए गए हैं। कंपनी से जुड़े रुचिर अग्रवाल ने बताया कि उनकी टीम मिलकर अलग-अलग तरह के सजावटी उत्पाद तैयार करती है। रुचिर अग्रवाल ने कहा, “हमारा एक 4-5 लोगों का ग्रुप है, हम लोग मिलकर घर को सजाने के प्रोडक्ट्स बनाते हैं। इसमें स्टैच्यू हैं, बड़े-बड़े वेस हैं, छोटे वेस हैं, कुछ उरली हैं जिनमें पानी डाल कर आप फ्लावर वगैरह डाल सकते हैं।” अपने उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और गार्डन डेकोर की रेंज के बारे में उन्होंने कहा, “और इसके अलावा गार्डन में सजाने के लिए बहुत सुंदर-सुंदर हमारे पास आर्टिफैक्ट्स हैं। और जो मैटेरियल हम यूज़ कर रहे हैं वो है पॉली-स्टोन जो कि अपने आप में एक इनोवेशन है।” ओडीओपी के माध्यम से आयोजित मेले को लेकर रुचिर अग्रवाल ने सकारात्मक उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, “तो ये जो ODOP के थ्रू ये फेयर ऑर्गेनाइज़ हुई है, तो हम लोगों को लग रहा है अल्टीमेटली अच्छा रिस्पॉन्स आएगा। देखिए अभी तो डेढ़ ही दिन हुआ है, तो आगे-आगे हमें उम्मीद है क्योंकि प्रचार बहुत अच्छा है और एरिया अच्छा है तो अच्छे लोग आएंगे। तो ज़रूर हमारे को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।” ट्रेड शो के शुरुआती चरण में ही प्रदर्शकों को आने वाले दिनों में अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ‘शेप्स एन शेड्स’ भी अपने घरेलू और बगीचे की सजावट से जुड़े उत्पादों तथा पॉली-स्टोन से तैयार कलाकृतियों के जरिए यहां आने वाले लोगों तक अपनी रेंज पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad