यूपी के उत्पाद बने दुनिया का आकर्षण, जितिन प्रसाद बोले— प्रदेश बन रहा ‘ग्रोथ इंजन’

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 26 Sep, 2026 10:28 PM
यूपी के उत्पाद बने दुनिया का आकर्षण, जितिन प्रसाद बोले— प्रदेश बन रहा ‘ग्रोथ इंजन’

नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026 यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में उत्तर प्रदेश की उत्पादन क्षमता और स्थानीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती पहुंच प्रमुखता से सामने आई। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रदेश के विशिष्ट उत्पादों और निर्यात की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का प्रभाव इस बदलाव में दिखाई दे रहा है। जितिन प्रसाद ने कहा, “जो क्षमता है यहां के जो यूनिक प्रोडक्ट्स हैं और एक्सपोर्ट पोटेंशियल जो बना है तो ये आप कह सकते हैं जो डबल इंजन है, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का देश में जो पॉलिसीज लाए हैं और योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री जो यहां प्रदेश में, दोनों का जो मिश्रण है उससे देखने को मिल रहा है।” ट्रेड शो में अलग-अलग क्षेत्रों के उत्पादों की मौजूदगी पर उन्होंने कहा, “टेक्नोलॉजी से लेके हैंडीक्राफ्ट से लेके एग्रीकल्चर प्रोडक्ट से लेके सभी की प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश में, जो घर-घर यहां ओडीओपी के बाद, वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन जो एक बहुत ही चीज है जिसको आप कह सकते हैं उसका प्रोत्साहन दिया जा रहा है और वर्ल्डवाइड इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है।” प्रदेश के निर्यात और उत्पादों की मांग पर जितिन प्रसाद ने कहा, “और एक्सपोर्ट पोटेंशियल जो है, डिमांड तो है ही और उत्तर प्रदेश एक ग्रोथ इंजन के रूप में साबित हो रहा है, मगर साथ ही साथ अक्रॉस बॉर्डर्स जो यहां के क्वालिटी प्रोडक्ट्स हैं वो दुनिया का आकर्षण बना हुआ है। धन्यवाद।” यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए तकनीक, हस्तशिल्प, कृषि और स्थानीय विशिष्टताओं को एक ही मंच पर पेश किया जा रहा है। जितिन प्रसाद के बयान में खास जोर प्रदेश के उत्पादों की सीमाओं से बाहर बढ़ती मांग पर रहा, जिसे उन्होंने उत्तर प्रदेश की निर्यात क्षमता और उभरती आर्थिक भूमिका से जोड़ा। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad