“गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा”, ब्रजेश पाठक ने याद किए पुराने दिन

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 22 Sep, 2026 07:48 PM
“गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा”, ब्रजेश पाठक ने याद किए पुराने दिन

नई दिल्ली, 22 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश की सड़क व्यवस्था में बदलाव का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पुराने समय की खराब सड़कों और उनसे होने वाली परेशानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि पहले सड़कों की स्थिति ऐसी थी कि वाहन चलाना भी मुश्किल होता था और लोगों को लंबी यात्राओं में काफी समय लगता था। “सड़कों का हाल क्या था, अच्छा बताओ आप? अगर नई मोटरसाइकिल ली न हो तो मन यही करता रहा कि चैन कवर खड़बड़-खड़बड़ करता था, भूल गए? करता था कि नहीं करता था?” उन्होंने आगे पुराने सड़क मार्गों की स्थिति का उदाहरण देते हुए कहा, “गड्ढे में सड़क है कि सड़क में गड्ढा पता ही नहीं चलता था। मेरठ से लोग आए होंगे? मेरठ वाले अगर लखनऊ आते या प्रयागराज जाते प्रशांत जी से मिलने के लिए तो कितने घंटे में पहुँचते?” सड़क नेटवर्क को लेकर सरकार की उपलब्धि बताई प्रदेश में मौजूदा सड़क नेटवर्क का उल्लेख करते हुए ब्रजेश पाठक ने कई शहरों का उदाहरण दिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए सड़क निर्माण कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “गाजियाबाद वाले, मेरठ वाले, गाजीपुर वाले, बलिया वाले, झांसी से चलकर के आज सड़कों का जो जाल माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिछाया है, पूरे राष्ट्र में नंबर एक पर हमारी सड़कें हैं।” ब्रजेश पाठक का बयान उत्तर प्रदेश की सड़क व्यवस्था में बदलाव को लेकर सरकार के दावे पर केंद्रित रहा। उन्होंने पुराने समय की सड़कों की स्थिति और वर्तमान सड़क नेटवर्क के बीच अंतर को सामने रखते हुए प्रदेश में हुए विकास कार्यों को रेखांकित किया। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad