योगी सरकार ने बढ़ाया डॉ. जीके गोस्वामी का कार्यकाल, फॉरेंसिक विज्ञान में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

डॉ. जीके गोस्वामी एक वर्ष और बने रहेंगे फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के निदेशक, शासन ने दोबारा नियुक्ति को दी मंजूरी, पहले की तरह ही रहेंगी सेवा शर्तें

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 13 Nov, 2026 11:37 PM
योगी सरकार ने बढ़ाया डॉ. जीके गोस्वामी का कार्यकाल, फॉरेंसिक विज्ञान में नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ, 13 नवंबर : उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान, लखनऊ के निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। वह एक वर्ष या शासन के अगले आदेश तक जो भी पहले होगा, इस पद पर बने रहेंगे। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। 


अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. गोस्वामी की निदेशक पद पर दोबारा नियुक्ति को राज्यपाल ने स्वीकृति दी है। उनकी सेवा शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी।


डॉ. जीके गोस्वामी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आगे फॉरेंसिक विज्ञान को और मजबूत करते हुए इसमें नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।


डॉ. गोस्वामी 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें 13 नवंबर 2025 के आदेश के तहत संस्थान के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था। उस समय नियुक्ति की अवधि कार्यभार संभालने की तारीख से अधिकतम एक वर्ष या शासन के अगले आदेश तक निर्धारित की गई थी।

अब शासन ने उसी नियुक्ति के क्रम में उन्हें एक वर्ष के लिए फिर से जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.