‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह
‘कार्यकर्ता धमाके का इंतजार करते रहे, आप निकले फुस्स पटाखा’, ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने सपा को घेरा, बोले- कब तक दबकर राजनीति करेंगे अखिलेश, ‘अपना स्टैंड बताइए या दिल्ली के चक्कर लगाते रहिए’, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 2 Nov, 2026 01:19 PMलखनऊ, 02 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए पूछा कि आखिर कब तक राहुल गांधी का झंडा उठाएंगे। कब तक कांग्रेस से डरकर राजनीति करेंगे?
राजभर ने कहा कि दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली के बाद राहुल गांधी थाईलैंड या किसी और विदेश यात्रा पर चले जाएंगे, जबकि अखिलेश यादव को यहां सीट बंटवारे को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य से डील करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सम्मान दिया और आज वही उन्हें अपमानित कर रहे हैं।
‘आप फुस्स पटाखा निकले’-
राजभर ने कहा कि दुख इस बात का है कि अखिलेश यादव का स्तर दिन पर दिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता टकटकी लगाए हैं कि भइया धमाका करेंगे लेकिन आप फुस्स पटाखा निकले। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि गठबंधन को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करिए या फिर दिल्ली का चक्कर लगाते रहिए।


No Previous Comments found.