अखिलेश यादव बोले- सामाजिक न्याय की स्थापना और लोकतंत्र की मजबूती के लिए करेंगे काम

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 30 Oct, 2026 10:26 PM
अखिलेश यादव बोले- सामाजिक न्याय की स्थापना और लोकतंत्र की मजबूती के लिए करेंगे काम

लखनऊ, 30 अक्टूबर 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने और संगठन की ताकत बढ़ाने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रयास अभी शुरुआत हैं और इसी मेहनत व लगन के साथ समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग अपनी ताकत को और मजबूत करेंगे। साथ ही सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने के लिए लगातार काम किया जाएगा। अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा, “ये शुरुआत हुई है। इसी मेहनत से, इसी लगन से हम समाजवादी लोग ताकत को और बढ़ाने का काम करेंगे। सामाजिक न्याय के रास्ते को निकालने का काम करेंगे।” संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “सामाजिक न्याय के राज की स्थापना हो, उसके लिए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी ने जो संविधान दिया है, उस दिशा में काम कर करके लोकतंत्र को और मजबूत बनाने का हम सब लोग मिल कर के काम करेंगे।”

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.