रायबरेली में छात्र सभा का कार्यक्रम रोके जाने का आरोप, अखिलेश ने प्रशासन पर उठाए सवाल
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 19 Sep, 2026 03:38 PMनई दिल्ली, 19 सितंबर 2026 रायबरेली में छात्र सभा के कार्यक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने कार्यक्रम में रुकावट पैदा की, जिसके बाद छात्रों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना पड़ा। अखिलेश ने जनप्रतिनिधियों के साथ हुए कथित व्यवहार पर भी सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा, “रायबरेली में आपने देखा होगा, छात्र सभा का कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के गुंडों ने आकर के उस कार्यक्रम को नहीं होने दिया, रुकावट पैदा की। और छात्रों को और पार्टी के लोगों को संघर्ष करना पड़ा। उस संघर्ष में भी प्रशासन और सरकार के लोगों ने बड़े पैमाने पर अपमान तो किया ही किया।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन जिस तरह का व्यवहार था, कभी उम्मीद नहीं की जा सकती कि जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार प्रशासन करेगा। और ये इसलिए है क्योंकि वो स्वजाति लोगों को बढ़ावा देना चाहते हैं।” अखिलेश यादव ने रायबरेली की घटना के जरिए सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनके बयान में छात्र सभा के दौरान कथित रुकावट, छात्रों और पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष तथा जनप्रतिनिधियों के साथ हुए व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई गई।



No Previous Comments found.