पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला गया, दो की तलाश युद्धस्तर पर जारी

टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में रेस्क्यू अभियान तेज; पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप समेत आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल, जिला अस्पताल भेजा गया श्रमिक

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 15 Aug, 2026 08:42 PM
पीपलकोटी टनल हादसा: एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला गया, दो की तलाश युद्धस्तर पर जारी

चमोली, 15 अगस्त 2026। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शनिवार को एक और श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया।

टनल में अभी दो अन्य श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार संभावित स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लापता श्रमिकों तक पहुंचने के लिए बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

पानी की निकासी में जुटीं रेस्क्यू टीमें

रेस्क्यू अभियान के दौरान टनल के भीतर जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंपों समेत अन्य आवश्यक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पानी का स्तर कम होने से रेस्क्यू टीमों की टनल के भीतर आवाजाही सुगम बनाने और संभावित स्थानों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

कई एजेंसियां संयुक्त रूप से चला रहीं अभियान

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है और रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

प्रशासन ने टनल में लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ काम कर रही हैं और लापता श्रमिकों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

रेस्क्यू अभियान के बीच एक और श्रमिक के सुरक्षित बाहर निकलने से राहत की उम्मीद बढ़ी है, जबकि बचाव दल अब टनल में फंसे दो अन्य श्रमिकों तक पहुंचने के लिए अभियान को और तेज कर रहे हैं।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#Chamoli #Peepalkoti #TunnelAccident #THDC #RescueOperation #Uttarakhand #UttarakhandNews #RescueOperation #BreakingNews


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2