मनचाही सीट नहीं मिली तो मायूस न हों, जीत से तय होगा सम्मान: अखिलेश की कांग्रेस को नसीहत

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 25 Nov, 2026 07:22 PM
मनचाही सीट नहीं मिली तो मायूस न हों, जीत से तय होगा सम्मान: अखिलेश की कांग्रेस को नसीहत

लखनऊ, 25 नवंबर 2026 उत्तर प्रदेश की सियासत में चुनावी गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही कवायद के बीच सीटों का मुद्दा अब दोनों दलों के लिए अहम होता जा रहा है। बातचीत पूरी होने से पहले सपा की पहली उम्मीदवार सूची सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस को खुला संदेश दिया है। एक्स पर साझा किए गए अपने पत्र में उन्होंने गठबंधन के सहयोगियों को याद दिलाया कि चुनाव में व्यक्तिगत पसंद से ज्यादा महत्व साझा जीत का है। उन्होंने लिखा, 'हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन' की जीत सुनिश्चित हो' अखिलेश यादव ने सीटों के बंटवारे का आधार चुनावी नतीजों की संभावना को बनाने की पैरवी की। उनका कहना है कि दोनों दलों को ऐसी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए, जहां जीत की उम्मीद अधिक हो और गठबंधन की कुल सफलता का रास्ता मजबूत हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी सीट पर दावा कमजोर पड़ने या मनपसंद सीट नहीं मिलने की स्थिति में उम्मीदवारों को निराश नहीं होना चाहिए। अखिलेश के मुताबिक, चुनाव में मिली जीत ही गठबंधन के भीतर हर दल को वास्तविक सम्मान दिलाएगी। सपा प्रमुख ने बताया कि कांग्रेस ने जिन सीटों को अपनी प्राथमिकता में रखा था, उनमें से 26 पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन चुकी है। उन्होंने कांग्रेस से बाकी सीटों के नाम भी साझा करने को कहा है, ताकि दोनों दल मिलकर यह आकलन कर सकें कि कहां किस पार्टी का उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। अखिलेश ने इस पूरे गठबंधन को भाजपा के खिलाफ एक महत्वपूर्ण राजनीतिक अवसर बताते हुए कहा कि दोनों पंथनिरपेक्ष दलों का साझा लक्ष्य अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को पीडीए प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.