अयोध्या के दीपोत्सव में दिखा जनउत्साह, प्रो. अमूल्य कुमार सिंह ने सत्ता परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 9 Nov, 2026 08:36 PMलखनऊ, 09 नवंबर 2026 अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन के बीच लोगों की भागीदारी और उत्साह एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर वर्ष 2017 में शुरू हुआ दीपोत्सव पिछले कई वर्षों से नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस आयोजन को लेकर अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. अमूल्य कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता के उत्साह और सामाजिक भागीदारी से जोड़कर देखा। साथ ही उन्होंने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपनी बात रखी। युगवार्ता के रिपोर्टर आयुष कुमार सिंह से बातचीत में प्रो. अमूल्य कुमार सिंह ने कहा कि मौजूदा माहौल को देखते हुए प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, "पहली बात तो कहीं सत्ता परिवर्तन की कोई गुंजाइश ही नहीं। जिस तरीके से हमारे समाज के लोग लगे हुए हैं, उससे आपको अंदाजा लग जाना चाहिए कि अभी पांच साल लोग और इंतजार करें, अभी कोई सत्ता परिवर्तन नहीं होने जा रहा।" उन्होंने दीपोत्सव के दौरान उमड़ी भीड़, लोगों के उत्साह और बच्चों के जोश का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, आयोजन में जिस तरह से आम लोगों और बच्चों की सक्रिय भागीदारी दिखाई दे रही है, वह इस उत्सव के प्रति उनके उत्साह को दर्शाती है।


No Previous Comments found.