दीपावली के दीप धर्म, सत्य, मर्यादा और राष्ट्रधर्म के प्रकाश से समाज को आलोकित करने का दें संदेश : पंकज चौधरी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 7 Nov, 2026 09:17 PM
दीपावली के दीप धर्म, सत्य, मर्यादा और राष्ट्रधर्म के प्रकाश से समाज को आलोकित करने का दें संदेश : पंकज चौधरी

लखनऊ, 07 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलकामना की कामना करते हुए दीपावली को अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया।

पंकज चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार का प्रतिकार कर प्रकाश के स्वागत का पर्व है। त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर अमावस्या की रात्रि भी दीपों की रोशनी से जगमगा उठी थी। युगों बाद भी दीपावली के दीप जन-जन को प्रभु श्रीराम की भक्ति, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने तथा संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे उत्साह और उमंग के साथ ऐसे दीप प्रज्ज्वलित करें, जिनका प्रकाश धर्म, सत्य, मर्यादा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रधर्म के मूल्यों को समाज में और अधिक मजबूत करे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कामना की कि दीपावली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार ज्ञान, बुद्धि, आरोग्य और समृद्धि से परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

पंकज चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और ऐश्वर्य के पंचामृत से परिपूर्ण करेगा।

वहीं, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.