बाराबंकी में अधिवक्ता के बेटे की हत्या को लेकर अखिलेश पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, पूछा- चुप क्यों हैं?

'यादव ही यादव की हत्या कर रहा है', कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, अपने विधायकों को संभाल नहीं पा रहे अखिलेश, जनता सब देख रही है: सपा पर राजभर ने साधा निशाना, 2027 छोड़िए अगले जन्म तक भी सत्ता में नहीं आएंगे अखिलेश, राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 7 Nov, 2026 02:50 PM
बाराबंकी में अधिवक्ता के बेटे की हत्या को लेकर अखिलेश पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, पूछा- चुप क्यों हैं?

लखनऊ, 07 नवंबर : उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बाराबंकी में अधिवक्ता के बेटे की हत्या के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव ने किसानों की जमीन हड़पने के लिए बाधा बन रहे अधिवक्ता राम मनोहर यादव के बेटे अभिनव यादव की हत्या करवा दी, लेकिन अखिलेश यादव चुप्पी साधे हुए हैं।


राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अखिलेश यादव सत्ता के सपने देखने के बजाय सच्चाई देखें। यहां यादव ही यादव की हत्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव होते तो ऐसा नहीं होने देते। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश इसलिए चुप हैं, क्योंकि आरोपी विधायक उनकी ही जाति का है, लेकिन पीड़ित युवक भी यादव समाज से था।


2027 छोड़िए अगले जन्म में भी सत्ता में नहीं आएंगे अखिलेश-



राजभर ने जौनपुर के विशाल यादव हत्याकांड का जिक्र करते हुए सपा विधायक लकी यादव पर आरोपियों को बचाने और अखिलेश यादव पर उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं के ऐसे कृत्यों को जनता देख और समझ रही है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आप 2027 छोड़िए अगले जन्म तक भी सत्ता में नहीं आएंगे।  राजभर ने अखिलेश यादव पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि जो नेता अपने विधायकों को नहीं संभाल सकता, जनता उसे अपना नेतृत्व कभी नहीं सौंपेगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.