सीएम योगी की माता सावित्री देवी के निधन पर भाजपा परिवार ने जताया शोक, विनोद तावड़े और पंकज चौधरी ने व्यक्त की संवेदना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शोकाकुल परिजनों को संबल देने की कामना की

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 20 Nov, 2026 07:58 PM
सीएम योगी की माता सावित्री देवी के निधन पर भाजपा परिवार ने जताया शोक, विनोद तावड़े और पंकज चौधरी ने व्यक्त की संवेदना

लखनऊ, 20 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता सावित्री देवी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश संगठन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में उन्हें दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

विनोद तावड़े ने बताया अपूरणीय क्षति

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पंकज चौधरी ने व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी सावित्री देवी का स्वर्गवास अत्यंत दुःखद और हृदय को व्यथित करने वाला है। मां का दुनिया से जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा मुख्यमंत्री और उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

धर्मपाल सिंह ने जताया शोक

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता के निधन पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसके अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल, राजेश चौधरी तथा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी दुःख व्यक्त किया।

पार्टी की ओर से जारी शोक संदेश में प्रदेश मंत्री प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रंजनी पाण्डेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल और यतेन्द्र शर्मा सहित अन्य नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

वहीं, मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, कार्यालय मंत्री भारत दीक्षित, कार्यालय सह-मंत्री अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति संवेदना व्यक्त की।

भाजपा परिवार ने दिवंगत सावित्री देवी की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.