घोषणापत्र जारी करते हुए अखिलेश ने गिनाईं सपा सरकार की उपलब्धियां, बोले- लखनऊ में निवेश और विकास साफ तौर पर दिखाई देता है
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 26 Nov, 2026 06:31 PMलखनऊ, 26 नवंबर 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर लखनऊ में हुए विकास और निवेश का जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि लखनऊ ऐसा शहर है, जहां योजनाबद्ध तरीके से विकास हुआ और बड़े पैमाने पर निवेश आया। अखिलेश यादव ने मेदांता सिटी हॉस्पिटल का उदाहरण देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में इस अस्पताल की स्थापना का कोई उल्लेख नहीं था, लेकिन सपा सरकार के कार्यकाल में निवेश और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई पहल के परिणामस्वरूप लखनऊ में बेहतरीन अस्पतालों में से एक की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ निवेश और विकास आज स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। घोषणापत्र जारी करने के दौरान अखिलेश ने सपा सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को भी याद किया।


No Previous Comments found.