मेरठ पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम योगी ने किया स्वागत
स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक धरती मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का किया स्वागत
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 21 Sep, 2026 12:42 PMलखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक जनपद मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि कला, क्रांति और कलम की धरती मेरठ स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी विरासत का उल्लेख करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन का स्वागत किया।
#YogiAdityanath #NitinNabin #Meerut #BJP #UttarPradesh


No Previous Comments found.