T20 विश्व कप : संजू सैमसन के शानदार 97 की बदौलत भारत सेमीफाइनल में
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 1 Mar, 2026 11:28 PMकोलकाता, 1 मार्च युग वार्ता। T20 क्रिकेट विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच में आज संजू सैमसन ने 50 गेंद में 97 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को 5 विकेट से जीता कर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया अब 5 मार्च को सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से मुंबई में होगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा सिर्फ 10 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। लेकिन एक छोर से संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 12 चौक के और चार छक्के जड़े। उनकी शानदार पारी की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। प्लेयर ऑफ़ द मैच मिलने के बाद संजू ने कहा कि मैं सबसे पहले तो ईश्वर का आभार व्यक्त करता हूं और अपनी टीम का जिसने मुझ पर विश्वास किया। मैं देश के लिए खेल रहा था और मेरे दिमाग में एक ही बात थी मुझे हालात को देखते हुए हर गेंदबाज के हिसाब से बैटिंग करनी है और मैंने वैसा ही किया। मेरी योजना कामयाब रही मैं देश के लिए पूरे विश्वास से खेला और टीम जीत गई। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा जब हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो हमें तेजी से रन बनाने होते हैं लेकिन जब एक लक्ष्य सामने होता है तो हमें उसी हिसाब से खेलना होता है और मैंने वही किया। मैं t20 फॉर्मेट में पिछले 10 साल से खेल रहा हूं और मैं विराट कोहली के साथ-साथ बड़े सीनियर प्लेयर्स को खेलते हुए देखा है मैंने इस अनुभव को यहां पर लगाया और हमें जीत हासिल हुई।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी की दावत दी थी । वेस्टइंडीज ने भारत को 196 रन की चुनौती दी जिसका पीछा करते हुए भारत ने t20 का सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया । भारत की स्थिति में कप्तान सूर्या कुमार(18) ईशान किशन (10) तिलक वर्मा (27) और हार्दिक पांड्या (17) के साथ-साथ शिवम दुबे (8) और अभिषेक शर्मा (10) रनों का योगदान दिया।
जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम t20 के कप्तान सूर्य कुमार ने कहा क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। हमारे लिए चुनौती बड़ी थी लेकिन टॉस जीतकर हमने अपनी रणनीति के तहत ही खेल दिखाया। गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। इसके बाद बल्लेबाजों ने दबाव के बावजूद छोटी-छोटी साझेदारी कर तनाव खत्म कर दिया। संजू सैमसन ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया और हमें जीत दिला दी। हम फोकस्ड रहे और हमें पता था हमें क्या करना है। जहां तक सेमीफाइनल के मुकाबले की बात है तो पहले हम खुद को रिलैक्स करेंगे और मुंबई पहुंचने के बाद अपनी योजनाओं पर कार्य करेंगे। इतना ही कह सकता हूं हम अपना बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।


No Previous Comments found.