World Cup 2027 के लिए कप्तान के नाम का ऐलान, 28 साल के खिलाड़ी पर बड़ी जिम्मेदारी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 5 Apr, 2026 08:26 PM
World Cup 2027 के लिए कप्तान के नाम का ऐलान, 28 साल के खिलाड़ी पर बड़ी जिम्मेदारी

ICC ODI World Cup 2027: ODI वर्ल्ड कप का अगला एडिशन साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा, इसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए कई टीमों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टीम की तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए अहम फैसला लिया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम के कप्तान का नाम तय कर दिया है. इसके साथ-साथ 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी कप्तान चुन लिया है. बांग्लादेश का बड़ा फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बांग्लादेश की टीम के कप्तान बने रहेंगे. बीसीबी का मानना है कि कप्तानों को लंबे समय तक काम करने का मौका मिलना चाहिए, ताकि वह टीम को बेहतर तरीके से तैयार कर सकें. बता दें, मेहदी हसन मिराज को पिछले साल वनडे कप्तान बनाया गया था. अब उनकी कप्तानी को 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया है. मेहदी हसन मिराज ने कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने अक्टूबर 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ और मार्च 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम को जीत दिलाई. बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने कहा कि मेहदी करीब एक साल से टीम की अगुवाई कर रहे हैं और वर्ल्ड कप से पहले उन्हें और समय देना जरूरी है, ताकि वह टीम को मजबूत बना सकें. 2028 टी20 वर्ल्ड कप में कौन संभालेगा कमान? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ये भी फैसला लिया है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक टी20 टीम की कमान संभालेंगे. लिटन दास की टी20 कप्तानी मूल रूप से 2026 टी20 वर्ल्ड कप तक तय थी. लेकिन बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत में होने वाले उस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था. अब लिटन को 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक कप्तान बनाए रखा गया है. इसके साथ-साथ बीसीबी ने एक और अहम कदम उठाया है. पूर्व स्पिनर मोहम्मद रफीक को एक साल के लिए स्पिन-बोलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है. 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2