IPL 2026: RCB मैच में हरी जर्सी पहनकर उतरी मैदान में
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 18 Apr, 2026 07:40 PMरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आज अपने घरेलू स्टेडियम एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेल रही है. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी पहले बल्लेबाजी कर रही रही है. खास बात ये है कि आज के मैच में आरसीबी की टीम ने रेड जर्सी के बजाए ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान में उतरी है.
जिसकी वजह से फैंस के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आज के मैच में ही आरसीबी ने ये जर्सी क्यों पहनी और इसके पीछे की वजह क्या है? ये पहली बार नहीं है जब आरसीबी ग्रीन जर्सी पहनकर मैच खेल रही है. इस की शुरूआत 2011 में हुई. तबसे वो 'ग्रीन पहल' (Green Initiative) के तहत रीसायकल किए गए मटीरियल से बनी हरी जर्सी पहनती है. जिससे वो कार्बन पॉजिटिव बनने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है. ये कोई पहली बार नहीं है जब आरसीबी ग्रीन जर्सी पहनेगी, वो हर साल एक मैच में इस जर्सी को पहनते हैं, जो फ्रैंचाइजी की व्यापक स्थिरता पहलों को उजागर करती है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा की आवश्यकता और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के बारे में जागरूकता पैदा करना है. बता दें कि आरसीबी की ये जर्सी रिसाइकिल किए जाने वाले सामान से बनी होती है. RCB के CEO राजेश मेनन ने कहा, 'एक T20 फ्रैंचाइजी के तौर पर कार्बन-न्यूट्रल दर्जा हासिल करना, कई सालों की लगन भरी मेहनत का नतीजा है.
हरी जर्सियां इसी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं, और हमें उम्मीद है कि हमारे फैंस और स्टेकहोल्डर्स भी ज्यादा जिम्मेदार और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे.' ग्रीन जर्सी में RCB का प्रदर्शन आरसीबी 2011 से एक मैच ग्रीन जर्सी में खेलती है, और अब तक 14 मैच इस जर्सी में खेल चुकी है, जिसमें उसे 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 5 मैच में जीत मिली है और एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका. RCB vs DC: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड.


No Previous Comments found.