IND W vs SL W Final एशिया कप के फाइनल में भारत को लगा झटका, शेफाली वर्मा और स्मृति दोनों तूफानी पारी खेलकर आउट
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 13 Sep, 2026 09:13 PMWomen's Asia Cup 2026 Final Live Updates: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। भारत ने मैच में पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।
भारत अपना दो बहुमूल्य विकेट खो चुकी है
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की थी। दूसरी तरफ श्रीलंका ने पाकिस्तान को रौंदा था। भारत अपना दो साल पुराना हिसाब भी श्रीलंका से चुकता करना चाहेगा। 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया था और अब टीम इंडिया इस बार जीत हासिल करना चाहेगी।



No Previous Comments found.