भारत - इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर T20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 5 Mar, 2026 11:20 PM-प्रखर प्रकाश मिश्रा
मुंबई 5 मार्च (युग वार्ता)। भारत ने T20 क्रिकेट विश्व कप के सेमी फाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया अब उसका मुकाबला न्यू ज़ीलैंड से अहमदाबाद होगा।
इससे पहले टॉस हार कर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को सात विकेट के नुकसान पर जीत के लिए 254 रन की चुनौती दी। इस चुनौती का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम शुरू से ही संकट में नजर आई और तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या के साथ बुमराह ने अपने-अपने ओवर की पहली गेंद पर ही भारत को सफलता दिला दी। अपने शुरुआती विकेट गवाने के बाद इंग्लैंड बड़े स्कोर के दबाव में 254 रनों का पीछा करते हुए नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोती रही। लेकिन 22 साल के बल्लेबाज जैकब मिथल ने शतक ठोक कर मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत की रणनीति के आगे इंग्लैंड 7 रन से हार गया।
भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी क्वार्टर फाइनल की फॉर्म को दोहराते हुए फिर शानदार पारी खेली और अर्धशतक ठोका। हालांकि भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा
(9 रन) आज भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए, सस्ते में आउट हुए। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। संजू सैमसन और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 97 रनों की साझेदारी की, संजू ने 42 गेंद में 8 चौके और 7 छक्कों के दम पर 89 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 25 गेंद में 43, हार्दिक ने 12 में 27, तिलक ने 27 में 21 रन बनाए, यह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि टी 20 वर्ल्ड कप का चौथा सबसे बड़ा टोटल रहा।
इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और विल जैक्स ने दो-दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक सफलता अपने नाम की।
भारत की गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या दो, जसप्रीत बुमराह एक, अर्शदीप एक, पटेल एक और स्पिनर चक्रवर्ती ने एक विकेट लिए।
भारतीय गेंदबाजी में जीत के लिए टर्निंग पॉइंट जसप्रीत बुमराह ने 18 ओवर के रूप में रहा। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ 8
रन ही बनने दिए यहीं से मैच भारत की झोली में आ गया। बुमराह ने चार ओवर में केवल 33 रन दिए। संजू सैमसन को एक बार फिर उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा की वानखेड़े स्टेडियम की पिच को मैं जानता समझता हूं और हम अपनी योजना से उतरे और हमने ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश की जिसमें हम कामयाब रहे। अभिषेक के आउट होने के बाद मैं और ईशान ने बड़ी साझेदारी की हमें मालूम है की इस पिच पर ढाई सौ रन बनाने जरूरी थे वही हमने किया। वानखेड़े स्टेडियम और यहां के दर्शकों को हम बहुत अच्छी तरह जानते हैं वह शानदार क्रिकेट के लिए सबका समर्थन करते हैं उन्होंने इंग्लैंड को भी शाबाशी दी लेकिन किस्मत हमारे साथ थी। मेरे लिए सौ बनाना जरूरी नहीं था मेरे लिए टीम के लिए बेहतर खेलना जरूरी था जो मैंने किया। मैं देश के लिए बहुत खुश हूं मैंने देश की सेवा की और हम जीते। हमारे देश को विजय मिली।
जीत के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा यह जीत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी और मैं इस वक्त बहुत ही बेहतर महसूस कर रहा हूं। संजू सैमसन के लिए कप्तान सूर्य कुमार ने कहा उसे पता था कि उसे क्या करना है और उसने अपनी योजना पर काम किया और टीम को 250 के स्कोर तक पहुंचा दिया। सूर्यकुमार ने ईमानदारी से कहा इंग्लैंड की टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया वह पूरे टाइम मैच में मौजूद थे लेकिन जसप्रीत बुमराह अर्शदीप और हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी ने हमें जीता दिया। हमारे खिलाड़ियों ने बहुत सुंदर और शानदार कैच लिए अक्षर पटेल ने बहुत ही शानदार कैच लिया। हम गत विजेता हैं और हमें इस चैंपियनशिप को बचाना है इसके लिए हम अपना सब कुछ दाव पर लगा रहे हैं।


No Previous Comments found.