टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत: CM योगी ने दी बधाई, कहा— ‘आज फिर आसमान तिरंगा हो गया’
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 8 Mar, 2026 11:21 PM-आदित्य अमिताभ त्रिवेदी
लखनऊ। आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई देते हुए भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए गर्व और उत्सव का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारत की इस शानदार जीत के साथ ही मानो आज फिर आसमान तिरंगा हो गया है।
योगी ने कहा कि विश्व विजेता बनने वाली India national cricket team ने अपने अद्भुत खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट टीम भावना के दम पर पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर 145 करोड़ भारतवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हृदयतल से अभिनंदन करते हुए कहा कि यह जीत देश के खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगी।
योगी ने कहा कि टीम इंडिया की यह विजय आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और देश में खेलों के प्रति उत्साह को और बढ़ाएगी।


No Previous Comments found.