भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड का पुलिंदा 159 रन पर बांध टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाया

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 8 Mar, 2026 09:22 PM
भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड का पुलिंदा 159 रन पर बांध टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाया

-प्रखर प्रकाश मिश्रा 

अहमदाबाद 8 मार्च (युगवार्ता)। कप्तान सूर्यकुमार यादव की क्रिकेट टीम ने आज नया इतिहास रचते हुए t20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यू ज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर देश के लिए खिताब बरकरार रखा। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन बनाने थे लेकिन 20 ओवर में उसके सभी बल्लेबाज सिर्फ  159 रन ही बना सके, 19 वें ओवर में न्यू ज़ीलैंड की संपूर्ण टीम ने पवेलियन का रास्ता नाप लिया। टीम इंडिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह t20 की सिकंदर है।


न्यू ज़ीलैंड की शुरुआत शुरू से ही खराब रही। भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी और 256 रन के विशाल स्कोर का दबाव उस पर साफ दिखाई दिया। भारतीय गेंदबाजों की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के साथ-साथ अर्शदीप ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली। बुमराह ने अपने पहले ओवर की गेंद पर ही सफलता दिलाई और 4 विकट निकाले और स्पिनर अक्षर पटेल ने भी तीन विकेट हासिल किए वहीं वरुण, हार्दिक और अभिषेक में भी एक-एक विकट चटके। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड की आधी टीम को 72 रन के स्कोर पर ही निपटा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने चैंपियन बनने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।



न्यूजीलैंड को फाइनल में 70 रन पर ही 4 झटके लग गए ।कीवी टीम को चौथा झटका हार्दिक पंड्या ने मार्क चैपमैन को आउट कर दिया, न्यूजीलैंड के ओपनर टिम साइफर्ट ने फाइनल में पचासा जड़ दिया। उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अंतिम ओवारो में टीम इंडिया ने पूरे तरीके से न्यूजीलैंड के ऊपर अपनी छाप छोड़ते हुए। उस पराजय के लिए मजबूर कर दिया और भारत की जीत की इबारत जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो विकेट लेकर लिख दी।


भारतीय क्रिकेट टीम ने आज T20 विश्व कप फाइनल में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा (52) 18, संजू सैमसन (89) 46, इशान किशन (54) 25 और दुबे (26) 8 की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत विपक्षी टीम को जीत के लिए 256 रनों की चुनौती दी। 


टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने की दावत दी। टीम प्रबंधन ने एक बार फिर अभिषेक शर्मा पर भरोसा करते हुए संजू सैमसन के साथ उन्हें सलामी जोड़ी के रूप में भेजा और पहले विकेट में इन दोनों ने साझेदारी करते हुए 91 रन जोड़े। अभिषेक शर्मा ऑफ स्टंप के बाहर जाती एक गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इसके बाद संजू का साथ देते हुए ईशान ने अर्धशतक ठोका। जबकि संजू 89 रन बनाकर बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने आउट होने से पहले भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। 


मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव जीरो रन बनाकर आउट हुए। जबकि हार्दिक पांड्या आज बल्लेबाजी में ज्यादा जौहर नहीं दिखा पाए उन्होंने सिर्फ रनों का योगदान किया। दुबे ने 26 रनों की पारी खेलते हुए तिलक वर्मा के साथ अंतिम ओवरों में शानदार बैटिंग करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को ढाई सौ रनों के पार पहुंचा दिया। भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रनों का नया कीर्तिमान बना दिया।


भारत की तूफानी बैटिंग पर अंकुश पारी के 16वें ओवर में लगना शुरू हुआा। यहां से अगले 3 ओवरों में उसके 4 विकेट गिरे, जिसमें सैमसन, ईशान, सूर्या के बाद हार्दिक पंड्या का विकेट शामिल रहा, हार्दिक ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए।


भारत को एक ही ओवर में 3 झटके लगे, ये भारतीय पारी का 16वां ओवर रहा, जो कि जिमी नीशाम के लिए कामयाब साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर की पहली, 5वीं और छठी गेंद पर सैमसन, ईशान और सूर्या को आउट किया।

जीत के सिकंदर दिल से - 

सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद कहा यह एक लंबी यात्रा रही यह 2024 में शुरू हुई थी सीनियर्स ने मुझ पर यकीन किया और हमने बेहतर काम करके दिखाया है। हमारे लिए आज की जीत बहुत विशेष है मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं। हमारे दिमाग में पहले से ही हर बात क्लियर थी और हम बेहतर करते चले गए । संजू सैमसन ने जो बल्लेबाजी की है उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं है। अभिषेक शर्मा के बारे में मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि वह दुनिया का सबसे तेज खिलाड़ी है। हार्दिक पांड्या पटेल और बुमराह जैसे गेंदबाज सदियों में होते हैं। और हम सब उसके ऊपर जान छिड़कते हैं। यह ऐसी टीम है जो एक दूसरे का पूरी तरह ध्यान रखती है। अनेक सूत्र में खेले और जीते।

बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए। अपना स्पेल पूरा करने के बाद उन्होंने दर्शकों और कप्तान को दोनों हाथों से मुस्कुराते हुए जय हिंद किया। जिसका जवाब सूर्यकुमार यादव ने भी दोनों हाथ से जय हिंद करके दिया । जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इस जीत के बाद बूमराह ने का कहा कि अपने ही ग्राउंड पर मैच जीतना बहुत ही विशेष है यादगार है मैंने अपना सारा तजुर्बा इस जीत के लिए लगाया। मैं इस मुकाबले के लिए तैयार था इस फॉर्मेट के लिए तैयार था मैंने अपनी योजनाओं पर काम किया और हालात के हिसाब से गेंदबाजी की किस्मत ने मेरा साथ दिया। इससे बेहतर मेरे लिए कुछ नहीं हो सकता। मुझे अपने तजुर्बे से पता है अगर मैं बहुत ही स्पीड से गेंद करता तो बल्लेबाज को रन करने का मौका मिलता इसलिए मैं लगातार अपनी गेंदबाजी में बदलाव करता रहा और रफ्तार कम करके मैंने विकेट निकाल लिए। हमारी टीम की सबसे बड़ी बात है हम तनाव में नहीं आते और लगातार एक दूसरे से बात करते हैं और एक दूसरे को हिम्मत देते हुए मुकाबला जीत लेते हैं। हम इस जीत के लिए बहुत खुश हैं और विशेष तौर पर दर्शकों के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

संजू सैमसन को लगातार अर्धशतक बनाने के बाद सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज(मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट) का खिताब मिला जीत के बाद संजू सैमसन ने कहा कि मैं बहुत सारी भावनाओं से गुजर रहा हूं यह जीत हमारे लिए शानदार है। मैं पिछले दो सालों से लगातार कड़ी मेहनत कर रहा था लगातार देश के लिए कुछ कर गुजरने के सपने देख रहा था। मैं देश के लिए खेल सकूं कुछ बेहतर करूं और वह सब मैं कर सका हूं इसके लिए मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं। मैंने बहुत कुछ अपने सीनियर खिलाड़ियों से सीखा है और मुझे जो एडवाइस उनसे मिली मैंने उसे यहां मैदान पर कर दिखाया। मैं अपने सभी बड़ों का और टीम प्रबंधन का शुक्रगुजार हूं। जिन्होंने मुझ में विश्वास किया और मैं उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतर सका।



जीत के बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा इस जीत के लिए हम बहुत प्रसन्न हैं लेकिन टीम ने मेरे अंदर यकीन किया। मेरे लिए सबसे बड़ी बात यही है। कोच कप्तान और टीम ने मुझे बार-बार मौका दिया। और ईश्वर ने मेरा साथ दिया जिसके लिए टीम में मुझे जगह दी जा रही थी वह काम मैंने  आज कर दिया । यह मेरा पहला विश्व कप है मुझे बहुत ज्यादा तजुर्बा नहीं है लेकिन मेरे लिए आज का दिन बहुत बड़ा है।

शिवम दुबे ने जीत के बाद कहा कि मुझे जब भी बड़े छक्के लगाने का मौका मिला मैंने उस काम को पूरा किया। क्योंकि मुझे हालात के हिसाब से खेलना था और मैं यह काम करने में कामयाब रहा। मैंने गेंदबाजी की भी तैयारी की थी हालांकि मुझे ज्यादा गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी। इस जीत के लिए हम दर्शकों के सबसे बड़े शुक्रगुजार है ।

अर्शदीप ने जीत के बाद कहा कि यह बहुत सुंदर कांबिनेशन वाली टीम है। और जब ढाई सौ रन बन जाते हैं तो गेंदबाजों की जिम्मेदारी होती है टीम को जीत दिलाना और वह हमने करके दिखाया है।

तिलक वर्मा ने इस जीत पर कहा कि हम पिछले डेढ़ साल से तैयारी कर रहे थे। हम दिमागी रूप से तैयार थे और हमें किसी भी डाउन पर बैटिंग करने के लिए भेजा जाता हम अपना काम कर के दिखाते और वहीं हमने किया फील्डिंग में हमने कुछ अच्छे कैच पकड़े ईशान मैं और अक्षर पटेल ने इस वजह से हमें जीत मिली। इस जीत के लिए मैं इतना ही कहना चाहता हूं अब हम बहुत सारी पार्टियां करेंगे।

जीत के बाद वरुण चक्रवर्ती ने कहा की हम जीते हैं इसके लिए हम टीम प्रबंधन और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हैं। टीम ने मुझ में विश्वास किया यहां तक की टीम के कोच गौतम गंभीर ने मुझे बार-बार मौका दिया हम इस जीत से बहुत खुश हैं। वरुण चक्रवर्ती ने इस टूर्नामेंट में 14 विकेट लिए।

ईशान ने कहा कि हम सिर्फ इस संकल्प से उतरे थे हमें जो भी मौका मिलेगा हम उसे कैश करेंगे जो हमने किया पूरी टीम सिर्फ एक ही सोच के संग उतरी थी कि हमें जीतना है और हर व्यक्ति को अपना हंड्रेड परसेंट देना है वहीं हमने किया है। जिसका नतीजा हमें जीत के रूप में मिला। आज अपने बल्लेबाजी और अर्धशतक पर ईशान ने कहा कि मैं टीम के लिए खेल रहा था। मुझे सिर्फ टीम के लिए रन बनाने थे और मैंने वही किया । हर खिलाड़ी सिर्फ देश के लिए खेल रहा था ना कि अपने लिए। इसी का रिजल्ट हमें जीत के रूप में मिला है।

टीम इंडिया ने अपनी विरासत को जिंदा रखते हुए एक बार फिर t20 विश्व कप जीत लिया, साथ में साबित कर दिया वह क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ टीम है।

भारत – 255/5 (20 ओवर): अभिषेक शर्मा 52 (21, 6 चौके, 3 छक्के), संजू सैमसन 89 (46, 5 चौके, 8 छक्के), ईशान किशन 54 (25, 4 चौके, 4 छक्के), शिवम दुबे 26 (8), अन्य बल्लेबाज 34 रन; विकेट पतन: 1-98 (अभिषेक शर्मा), 2-187 (संजू सैमसन), 3-204 (ईशान किशन), 4-229, 5-255; प्रमुख साझेदारियाँ: अभिषेक शर्मा–संजू सैमसन 98 रन (पहला विकेट), संजू सैमसन–ईशान किशन 106 रन (दूसरा विकेट)। न्यूजीलैंड गेंदबाजी: जेम्स नीशम 4-0-46-3, मैट हेनरी 4-0-49-1, रचिन रविंद्र 4-0-38-1, लॉकी फर्ग्यूसन 4-0-52-0, मिचेल सैंटनर 4-0-40-0। 


न्यूजीलैंड – 159 ऑल आउट (19 ओवर): टिम सीफर्ट 52 (26), मिचेल सैंटनर 43 (35), डेरिल मिचेल 18, ग्लेन फिलिप्स 14, अन्य बल्लेबाज 32 रन; विकेट पतन: 1-41, 2-67, 3-95, 4-121, 5-138, 6-149, 7-152, 8-156, 9-158, 10-159। भारत गेंदबाजी: जसप्रीत बुमराह 4-0-15-4, अक्षर पटेल 3-0-27-3, अर्शदीप सिंह 4-0-33-2, हार्दिक पंड्या 3-0-29-1, अभिषेक शर्मा 1-0-5-1। परिणाम: भारत 96 रन से विजेता।  

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2