कानपुर में द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज, वेटरंस क्रिकेटरों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 28 Mar, 2026 08:33 PMकानपुर। 28 मार्च 2026 कानपुर के आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में शनिवार से द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जैक्सन कमिंस और गोल्डी एकादश के बीच सुबह साढ़े आठ बजे खेला जाएगा। यूपी वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजन में हो रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के पूर्व क्रिकेटर टी-20 प्रारूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस लीग में उत्तर प्रदेश के 33 जिलों से चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आईएम रोहतगी के अनुसार, इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता के जरिए प्रदेश की वेटरंस टीम का गठन भी किया जाएगा, जिसके चयन की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर गोपाल शर्मा को दी गई है। संघ के सचिव गिरीश कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” के रूप में 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को फ्लड लाइट में डे-नाइट प्रारूप में खेला जाएगा, जिसका प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस टूर्नामेंट से चुनी गई टीम भविष्य में नेपाल, राजस्थान, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में होने वाली वेटरंस प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। वहीं, जेके मैक्स ने प्रदेश की वेटरंस टीम के टाइटल स्पॉन्सर बनने की घोषणा की है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और मंच मिलने की उम्मीद कानपुर में द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज, वेटरंस क्रिकेटरों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू कानपुर के आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में शनिवार से द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जैक्सन कमिंस और गोल्डी एकादश के बीच सुबह साढ़े आठ बजे खेला जाएगा। यूपी वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजन में हो रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के पूर्व क्रिकेटर टी-20 प्रारूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस लीग में उत्तर प्रदेश के 33 जिलों से चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आईएम रोहतगी के अनुसार, इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता के जरिए प्रदेश की वेटरंस टीम का गठन भी किया जाएगा, जिसके चयन की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर गोपाल शर्मा को दी गई है। संघ के सचिव गिरीश कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” के रूप में 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को फ्लड लाइट में डे-नाइट प्रारूप में खेला जाएगा, जिसका प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस टूर्नामेंट से चुनी गई टीम भविष्य में नेपाल, राजस्थान, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में होने वाली वेटरंस प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। वहीं, जेके मैक्स ने प्रदेश की वेटरंस टीम के टाइटल स्पॉन्सर बनने की घोषणा की है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और मंच मिलने की उम्मीद है।


No Previous Comments found.