Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी..
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 18 Apr, 2026 07:34 PMWeight Loss Tips: लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों से काफी लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं. साथ ही वजन कम करना बहुत से लोगों के लिए एक बड़ा लक्ष्य बन गया है.बढ़ता हुआ वजन उनकी रोज की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है. ऐसे में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते हैं. सुबह उठकर अलग-अलग ड्रिंक पीते है ताकि वजन कंट्रोल हो सके.
इनमें से एक आम उपाय है दूध वाली चाय को लोग छोड़ कर उसकी जगह पर ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी पीते हैं जिन्हें वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि इन दोनों में से कौन सा ज्यादा बेहतर है. आइए आसान भाषा में समझते हैं. ग्रीन टी के फायदे ग्रीन टी में कैटेकिन्स नामक प्लांट कंपाउंड होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद कर सकते हैं. वहीं ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो फैट को जलाने में मदद करते हैं. साथ ही ग्रीन टी पीने से शरीर को हल्कापन महसूस होता है और यह पाचन को भी बेहतर बनाती है. इसके अलावा यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में भी सहायक होती है. वही अगर आप दिन में 2 से 3 बार ग्रीन टी पीते हैं तो धीरे धीरे वजन कम करने में मदद मिल सकती है.
ब्लैक कॉफी के फायदे ब्लैक टी भी फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो वेट लॉस के लिए काफी असरदार मानी जाती है. इसमें कैफीन होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और फैट बर्न करने में मदद करता है. साथ ही ब्लैक कॉफी पीने से भूख कम लगती है, जिससे आप कम कैलोरी लेते हैं. लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से नींद पर असर पड़ सकता है और शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए. ग्रीन टी या ब्लैक टी क्या पिएं ? अगर बात करें कि ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी में कौन बेहतर है, तो यह पूरी तरह आपके शरीर और जरूरत पर निर्भर करता है. ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों का सेवन करने से लाभ मिल सकता है. लेकिन, वजन घटाने के मामले में ग्रीन टी को ज्यादा प्रभावी माना जाता है.


No Previous Comments found.