अच्छे स्वास्थय का खज़ाना है खीरा, चेहरे से लेकर पेट के लिए लाभकारी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 3 Apr, 2026 04:11 PM
अच्छे स्वास्थय का खज़ाना है खीरा, चेहरे से लेकर पेट के लिए लाभकारी

ताजगी से भरा और ठंडा खाने का मन करने की वजह से खीरा गर्मियों में सभी को पसंद आता है, लेकिन यह सिर्फ स्वाद में ताजगी देने वाला नहीं, बल्कि सेहत का पावरहाउस है। प्रकृति मौसम के हिसाब से हमें ऐसे फल और सब्जियां देती है, जो हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में से एक है खीरा। आयुर्वेद में खीरा शीतल और पित्तशानक माना गया है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है और सबसे जरूर खीरे के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसमें भरपूर पानी और जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। गर्मियों में खीरे के सेवन से लू नहीं लगती है और शरीर का तापमान भी संतुलित बना रहता है। यह पाचन को भी सही रखने में मदद करता है और त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। खीरे में 85-96 फीसदी तक पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही शरीर में पानी की जरूरत भी बढ़ जाती है। ऐसे में खीरे का सेवन शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है। खीर में विटामिन ए, सी, के, और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी लाभकारी है। खीरे के सेवन से पाचन अच्छा रहता है। खीरे में बहुत ज्यादा फाइबर होता है, जो पेट को शुष्क होने से बचाता है और गैस-कब्ज जैसी परेशानी कम होती है। खीरे में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही खीरा स्किन के लिए अच्छा है। यह चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है और नाखून और बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है। अब सवाल है कि खीरे को आहार में कैसे शामिल करें। सुबह की शुरुआत खीरे के जूस से कर सकते हैं। इसके लिए खीरा, पुदीना और धनिए के पत्ते को मिलाकर जूस बना लें। छानकर खाली पेट पीने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलेंगे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2