नवरात्र के तीसरे दिन आस्था का सैलाब: मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी दरबार में उमड़ी भारी भीड़

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 21 Mar, 2026 07:12 PM
नवरात्र के तीसरे दिन आस्था का सैलाब: मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी दरबार में उमड़ी भारी भीड़

मीरजापुर | 21 मार्च 2026 वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन मीरजापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भोर से ही भक्त मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, पूरा परिसर “मां विंध्यवासिनी” और “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर मां के दर्शन करते दिखे। मंदिर परिसर से लेकर प्रमुख मार्गों तक लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बन गया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मां काली और मां अष्टभुजा के दर्शन कर त्रिकोण यात्रा भी पूर्ण की। इसके साथ ही गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर मां का आशीर्वाद लिया। पूरे विंध्याचल क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। नवरात्र के तीसरे दिन आस्था का सैलाब: मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी दरबार में उमड़ी भारी भीड़ वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन मीरजापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भोर से ही भक्त मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, पूरा परिसर “मां विंध्यवासिनी” और “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर मां के दर्शन करते दिखे। मंदिर परिसर से लेकर प्रमुख मार्गों तक लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बन गया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मां काली और मां अष्टभुजा के दर्शन कर त्रिकोण यात्रा भी पूर्ण की। इसके साथ ही गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर मां का आशीर्वाद लिया। पूरे विंध्याचल क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2