चैत्र नवरात्रि पर भव्य आयोजन की तैयारी: योगी सरकार के निर्देश पर देवी मंदिरों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 22 Mar, 2026 06:11 PMलखनऊ | 22 मार्च 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि (25, 26 और 27 मार्च) को देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्कृति विभाग इन आयोजनों की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिसमें देवीगीत, भजन, दुर्गा सप्तशती पाठ और अन्य आध्यात्मिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इन कार्यक्रमों को ‘मिशन शक्ति’ अभियान से भी जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। सरकार ने निर्देश दिया है कि इन आयोजनों में जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और देवी मंदिरों जैसे मां विंध्यवासिनी देवी , शाकुम्भरी देवी, पाटेश्वरी देवी, कात्यायनी देवी और चंडिका देवी सहित कई अन्य स्थानों पर यह आयोजन किए जाएंगे। इन स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को विशेष निर्देश दिए गए हैं। पेयजल, छाया, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके। चैत्र नवरात्रि पर भव्य आयोजन की तैयारी: योगी सरकार के निर्देश पर देवी मंदिरों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि (25, 26 और 27 मार्च) को देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्कृति विभाग इन आयोजनों की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिसमें देवीगीत, भजन, दुर्गा सप्तशती पाठ और अन्य आध्यात्मिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इन कार्यक्रमों को ‘मिशन शक्ति’ अभियान से भी जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। सरकार ने निर्देश दिया है कि इन आयोजनों में जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और देवी मंदिरों जैसे मां विंध्यवासिनी देवी , शाकुम्भरी देवी, पाटेश्वरी देवी, कात्यायनी देवी और चंडिका देवी सहित कई अन्य स्थानों पर यह आयोजन किए जाएंगे। इन स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को विशेष निर्देश दिए गए हैं। पेयजल, छाया, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके।


No Previous Comments found.