अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया 'वंदे मातरम'

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 28 Sep, 2026 08:08 PM
अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया 'वंदे मातरम'

अटलांटा। अमेरिका के अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा 'पश्चिम बंगाल दिवस' का शानदार आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपराओं और उसकी जीवंत भावना का अद्भुत जश्न मनाया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिंद्र बोस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में अमेरिका में रह रहे बंगाली और भारतीय समुदाय के प्रवासियों ने बढ़-चढ़कर और बेहद उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का एक सबसे भावुक और देशभक्ति से ओत-प्रोत क्षण तब आया, जब विधानसभा अध्यक्ष बोस ने उपस्थित भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर अत्यंत श्रद्धाभाव से 'वंदे मातरम' का सामूहिक गान किया। अटलांटा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, कला और भावना का जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रथिंद्र बोस इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के भारतीय समुदाय के लोगों ने बहुत ही शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे पहले अटलांटा में भारत के महावाणिज्य राजदूत डॉ. सुमित सेठ ने विधानसभा अध्यक्ष बोस का दूतावास परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस कूटनीतिक मुलाकात के दौरान दोनों के बीच भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, सुदूर विदेश में रह रहे भारतीय प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने और उनके साथ रचनात्मक जुड़ाव के नए तौर-तरीकों को तलाशने पर विचारों का बेहद सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ। यह आयोजन वैश्विक पटल पर भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने में पूरी तरह सफल रहा। (रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad