एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का आज है 30वां जन्मदिन,जानिए उन्हें फिल्मो में कैसे मिला ब्रेक

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 5 Apr, 2026 08:08 PM
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का आज है  30वां जन्मदिन,जानिए उन्हें फिल्मो में कैसे मिला ब्रेक

5 अप्रैल को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. रश्मिका को बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक उन हिरोइनों में से एक माना जाता है, जिन्होंने कम उम्र में ही शोहरत का ऐसा मुकाम हासिल किय, जो किसी के लिए किसी सपने से कम नहीं है. एक्ट्रेस ने तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में सुपरहिट फिल्में दी हैं. वहीं बॉलीवुड में भी रश्मिका मंदाना को काफी लकी माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस को आखिर फिल्मों में आनें का शौक कैसे चढ़ा, इसी के साथ उन्हें अपना पहला ब्रेक कैसे मिला, अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताते हैं. कर्नाटक में 05 अप्रैल 1996 को रश्मिका मंदाना का जन्म हुआ था. वह एक मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती थीं. उनके पिता का नाम मदन मंदाना था, जोकि सरकारी नौकरी में बाबू थे. वहीं रश्मिका की मां हाउसवाइफ थीं, लेकिन ऐसा बताया जाता है कि जब रश्मिका कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, तबसे ही उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी जागने लगी थी. साल 2014 में जब रश्मिका ग्रेजुएशन कर रही थीं, तो उनको पहली बार टाइम्स ने फ्रेश फेस के लिए चुना गया था. इस सम्मान ने उनके मन में ग्लैमर की दुनिया की ओर दिलचस्पी जगाई. वहीं रश्मिका को मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का मौका मिला. एक अखबार में रश्मिका का विज्ञापन देखने के बाद क्रिक पार्टी के मेकर्स ने उनको अपनी फिल्म में चांस दिया. फिर साल 2016 में क्रिक पार्टी रिलीज हुई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. अपनी पहली फिल्म से वो फिल्मी दुनिया की स्टार बन गईं, फिर साल 2017 में रश्मिका ने ‘चमक’ और ‘अंजनिपुत्र’ जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं साल 2018 में रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गीता गोविंदम’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने उनके साथ लीड रोल निभाया था और ऐसा बताया जाता है कि यहां से ही दोनों की दोस्ती शुरू हुई और फिर धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. वहीं हाल ही में रश्मिका और विजय ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरूआत की है. रश्मिका को फिल्म ‘गीता गोविंदम’ ने हिंदी सिनेमाजगत की ऑडियंस के बीच भी काफी पॉपुलर कर दिया. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस के पास फिल्मों की झड़ी लग गई, फिर एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ में भी रश्मिका को काफी पसंद किया गया था, साथ ही एक्ट्रेस के किरदार को भी प्यार मिला था. इसी के साथ रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल में भी रश्मिका को खूब पसंद किया गया. 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2