महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी का Video वायरल,मुस्लिम लड़के ने भरी मांग

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 12 Mar, 2026 09:50 AM
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी का Video वायरल,मुस्लिम लड़के ने भरी मांग

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ साल 2025 में मेले के दौरान माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी गहरी नीली और बड़ी-बड़ी आंखों की वजह से खूब सुर्खियों में रहीं और देखते ही देखते वे महाकुंभ वायरल गर्ल बन गईं. वहीं महाकुंभ वायरल सेंसेशन मोनालिसा ने बीते दिन अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर हर किसी को चौंका दिया. मोनालिसा ने ये शादी केरल में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में की. उनकी शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मोनालिसा की मांग में बॉयफ्रेंड फरमान ने भरा सिंदूर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा लाल साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में उनके बॉयफ्रेंड फरमान कई लोगों की मौजूदगी में उनकी मांग में सिंदूर भरते हुए और उन्हें मंगलसूत्र जैसा धागा पहनाते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं.

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2