करिश्मा कपूर की 'ब्राउन' का ट्रेलर आउट, कोलकाता की पृष्ठभूमि पर सुलझेगी बेरहम हत्याओं की गुत्थी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 31 May, 2026 05:16 PM
करिश्मा कपूर की 'ब्राउन' का ट्रेलर आउट, कोलकाता की पृष्ठभूमि पर सुलझेगी बेरहम हत्याओं की गुत्थी

अभिनेत्री करिश्मा कपूर की आगामी वेब सीरीज 'ब्राउन' के मेकर्स ने शनिवार को कोलकाता में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित एक डार्क साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है। यह सीरीज कोलकाता की रहस्यमयी पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके केंद्र में करिश्मा का किरदार रीटा ब्राउन है, जिसे करिश्मा कपूर निभा रही हैं। रीटा कभी शहर की सबसे बेहतरीन पुलिस अधिकारियों में गिनी जाती थीं, लेकिन अब वह बदनाम हो चुकी हैं और शराब की लत से जूझ रही हैं। साथ ही, उसका अतीत उसे लगातार परेशान करता रहता है। कहानी तब नया मोड़ लेती है, जब शहर में एक के बाद एक कई बेरहमी से हत्याएं होने लगती हैं। इन हत्याओं की शुरुआत एक बड़े कारोबारी की बेटी की हत्या से होती है। इसके बाद रीटा को मजबूरी में फिर से जांच के लिए सिस्टम में लौटना पड़ता है। इस दौरान वह इंस्पेक्टर अर्जुन नामक एक युवा और परेशान अधिकारी के साथ मिलकर मामले की जांच करती है। जांच के दौरान दोनों ऐसे रहस्यों और सच्चाइयों का सामना करते हैं, जो उन्हें एक ऐसे कोलकाता से रूबरू कराते हैं, जो पहले से कहीं ज्यादा भ्रष्ट, बिखरा हुआ और खतरनाक बन चुका है। वेब सीरीज में अभिनेत्री पुलिस अधिकारी रीटा ब्राउन का किरदार निभा रही हैं, जिसके बारे में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने लंबे करियर में पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया है। रीटा ब्राउन का किरदार जितना अपने साहस के लिए मजबूत है, उतना ही अपनी कमजोरियों और खामोशी के कारण भी खास और प्रभावशाली है। उन्होंने कहा, "रीटा ब्राउन मेरे द्वारा पहले निभाए गए किसी भी किरदार से बिल्कुल अलग है। वह कई कमियों के साथ जीती है, भावनात्मक रूप से कमजोर और टूटी हुई है, लेकिन इसके बावजूद वह जिंदगी की हर चुनौती का डटकर सामना करती है। यही बात उसे बेहद मजबूत और खास बनाती है।" अभिनेत्री ने बताया कि वेब सीरीज की भावनात्मक सच्चाई ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इसमें न तो दर्द को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है और न ही इंसानी रिश्तों को आसान बनाकर पेश किया गया है। कहानी बिल्कुल वास्तविक है। अभिनेता जिस्शु सेनगुप्ता ने बताया, "मुझे 'ब्राउन' की सबसे खास बात यह लगी कि इसकी कहानी धीरे-धीरे कई परतों में खुलती है। इसमें सस्पेंस के साथ-साथ भावनात्मक गहराई भी हैं। एक अभिनेता के तौर पर ऐसी कहानी का हिस्सा बनना काफी दिचस्प होता है। इसके अलावा, कोलकाता को कहानी का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बनते देखना मेरे लिए और भी खास अनुभव रहा।" डायरेक्टर अभिनय देव के लिए, "यह सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं है, बल्कि यह उन टूटे हुए लोगों की कहानी है जो एक टूटे हुए सिस्टम में अपनी जिंदगी का मकसद और छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं। रीटा ब्राउन का किरदार अंदर और बाहर से कई परतों वाला है। हम एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे जो असली लगे, जहां हर कैरेक्टर ग्रे शेड्स में काम करता हो। यह कहानी इंसाफ और नैतिकता के बारे में हमारी सोच को चुनौती देती है, जिससे यह एक बहुत ही दिलचस्प अनुभव बन जाती है।" जी5 हिंदी की बिजनेस हेड, कावेरी दास ने कहा, "ब्राउन आज के आम क्राइम थ्रिलर से बिल्कुल अलग है, क्योंकि यह इस बात पर नहीं चलती कि 'गुनहगार कौन है', बल्कि यह अपने कैरेक्टर्स की गहराई में उतरती है।

Posted by : Editor (आदित्य अमिताभ त्रिवेदी) 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2