41 की उम्र में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी माँ बनने जा रही है हुई गोद भराई की रस्म

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 5 Apr, 2026 11:05 AM
41 की उम्र में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी माँ बनने जा रही है हुई गोद भराई की रस्म

दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 41 की उम्र में एक्ट्रेस के घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. इसी बीच दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई की रस्में हुईं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो के सामने आते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने एक्ट्रेस को बधाई देनी शुरू कर दी है. दिव्यांकी की गोद भराई की रस्में बेहद ही प्राइवेट ढंग से हुई. इस खास मौके पर सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही मौजूद दिखे.वहीं, दिव्यांका के पति विवेक दहिया भी उन पर जमकर प्यार लूटाते हुए नजर आए. दिव्यांका देंगी जुड़वा बच्चों को जन्म दिव्यांका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिल रहा है. गोद भराई की रस्म के दौरन एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस की फैमिली और उनके ससुराल के लोगों ने उन्हें खास गिफ्ट दिया.रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं. 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2