एल्विश यादव के कार्यक्रम में फैन से धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 5 Oct, 2026 10:02 PM
एल्विश यादव के कार्यक्रम में फैन से धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

लखनऊ, 05 अक्टूबर 2026 कानपुर के मोतीझील ग्राउंड में आयोजित ‘रंगीलो डांडिया रास’ कार्यक्रम के दौरान एक फैन के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि फैन एल्विश यादव के साथ सेल्फी लेने के लिए मंच पर पहुंचा था। इसी दौरान एक बाउंसर ने उसे मंच से नीचे धकेल दिया, जिसके बाद वह भीड़ के बीच जा गिरा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में एल्विश यादव के अलावा इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर भी मौजूद थीं। एल्विश की स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन सेल्फी लेने के लिए मंच पर पहुंच गया। वीडियो में दिखाई देता है कि मंच पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और इसी दौरान बाउंसर ने उसे नीचे धकेल दिया। इसके बाद जिस युवक के साथ वह नीचे गिरा था, उसे मंच पर बुलाया गया, जबकि फैन को मंच पर नहीं बुलाया गया। ‘रंगीलो डांडिया रास’ कार्यक्रम का समय शाम 7 बजे निर्धारित था, लेकिन आयोजन करीब 8 बजे शुरू हुआ। गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर समय पर पहुंच गई थीं, जबकि एल्विश यादव रात करीब 10 बजे मंच पर पहुंचे। उनके आते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद फैंस में उत्साह देखने को मिला। एल्विश ने परफॉर्मेंस दी, जबकि गुनगुन गुप्ता और उपनीत कौर ने ‘चिकनी चमेली’ गाने पर डांस किया। करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे कार्यक्रम समाप्त हो गया और लाइटें बंद कर दी गईं। इसके बाद फैंस ने एल्विश से एक और गाना गाने की गुहार लगाई। इस पर एल्विश ने कहा- मैं गाना चाहता हूं, लेकिन यहां का नियम नहीं जानता हूं। शाम 7 बजे ही होटल आ गया था, लेकिन मुझे कार्यक्रम स्थल पर देर से लाया गया। एल्विश यादव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एंट्री पास लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम शुरू होने में हुई देरी के कारण कुछ फैंस शो खत्म होने से पहले ही वापस लौटने लगे। उनका कहना था कि उन्होंने लंबे समय तक एल्विश का इंतजार किया, लेकिन उनके मंच पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद कार्यक्रम खत्म हो गया। इसी बीच फैन के साथ हुई धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम की यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad