टाइगर श्रॉफ के कार्यक्रम के बाद फायरिंग, ड्राइवर समेत दो घायल: मुंबई पुलिस
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 Oct, 2026 09:48 AMमुम्बई, मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के निजी कार्यक्रम के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने उस समय गोलीबारी शुरू कर दी, जब टाइगर श्रॉफ अपना कार्यक्रम समाप्त कर वापस जा रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस घटना में अभिनेता को कोई गोली नहीं लगी और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हुए हैं। इनमें टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस शामिल हैं, जिनके हाथ में चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, फिरदौस खतरे से बाहर हैं, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति चौहान का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पर्याप्त संख्या में टीमें गठित की हैं। जांच में विभिन्न शाखाएं जुटी हुई हैं। इसके अलावा, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का प्रारंभिक विश्लेषण भी किया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होने पर उसे साझा किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस की टीमें फायरिंग की घटना की जांच कर रही हैं और मामले से संबंधित तथ्यों को जुटाया जा रहा है।



No Previous Comments found.