सारा तेंदुलकर की शादी को लेकर परिवार ने दिए संकेत? जन्मदिन पर जीवनसाथी को लेकर हुई चर्चा
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 5 Nov, 2026 07:49 PMनई दिल्ली, नवंबर 05, 2026 सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के जन्मदिन का जश्न इस बार एक खास वजह से चर्चा में है। उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ अच्छे जीवनसाथी का आशीर्वाद भी दिया। सारा ने अपने जन्मदिन समारोह का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें परिवार के लोगों की बातें सुनकर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सारा का जन्मदिन पिछले महीने 12 तारीख को था, लेकिन उन्होंने सेलिब्रेशन का वीडियो बीती रात साझा किया। वीडियो में उनकी भाभी और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा, "इसी साल तुम्हे एक अच्छा सा जीवनसाथी मिले।" सचिन तेंदुलकर ने बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, "आशा करता हूं कि तुम्हे कोई इंटरेस्टिंग सा जीवनसाथ मिले।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे और ज्यादा नहीं बोलना चाहिए। और तुम बस ऐसे ही पाजिटिविटी फैलाती रहो।" वहीं, सारा की मां अंजलि तेंदुलकर ने कहा, "प्रार्थना करती हूं कि तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हों।" दूसरी ओर, अर्जुन तेंदुलकर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "जन्मदिन की शुभकामाएं, बस इतना ही।" उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। वीडियो में सानिया की मां ने सारा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह दो जुड़वा बच्चों की बुआ बनें। वहीं, सानिया चंडोक ने उनसे कहा, "आशा है इस साल तुम्हे एक ऐसा जीवनसाथी मिले जो पेरी क्रॉस रोड में रहता हो। जिससे तुम हमेशा हमारे करीब रहो।" परिवार के सदस्यों की इन शुभकामनाओं ने सारा की शादी को लेकर अटकलों को हवा दे दी है। सचिन के यह कहने पर कि उन्हें ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहिए, यह भी चर्चा हो रही है कि परिवार शादी से जुड़ी बातें निजी रखना चाहता है। 29 वर्षीय सारा तेंदुलकर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं और अपना बिजनेस भी संभालती हैं। इससे पहले उनका नाम भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि, परिवार की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


No Previous Comments found.