जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 18 Sep, 2026 08:26 PM
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

देहरादून, 18 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के मियांवाला में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौटते समय अचानक अपना काफिला रुकवाया और सड़क किनारे मौजूद स्थानीय लोगों व बच्चों के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री का काफिला जब मार्ग से गुजर रहा था, तब कई स्थानों पर स्थानीय लोग और बच्चे मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े दिखाई दिए। लोगों के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने काफिला रुकवाया और स्वयं उनके बीच पहुंचे।

मुख्यमंत्री के रुकते ही बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सहजता के साथ लोगों के आग्रह को स्वीकार किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना।

मौके पर मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री धामी ने भी आमजन के साथ आत्मीयता से संवाद किया और उनकी बातें सुनीं। मुख्यमंत्री के अचानक काफिला रोककर लोगों के बीच पहुंचने से वहां मौजूद बच्चों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से मिलना और उनके बीच रहना उनके लिए हमेशा सुखद अनुभव रहा है। प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री के काफिला रोककर आमजन से मिलने और बच्चों के साथ सेल्फी लेने का यह अवसर स्थानीय लोगों के लिए यादगार बन गया।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2