खटीमा में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा— आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सरलीकरण और पारदर्शिता पर दिया जोर

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 24 Oct, 2026 10:55 PM
खटीमा में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अफसरों को त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा पहुंचकर लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए प्रशासन को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करना होगा।

सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि पर जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ ही प्रत्येक शिकायत का संतोषजनक समाधान करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने और आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने और क्षेत्र के विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री संतोष गौरव और फरजाना बेगम, नानकमत्ता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्भल, रमेश चंद्र जोशी, रनदीप पोखरिया, अमित पाण्डे और भवानी भंडारी सहित जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, वीसी जय किशन और अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#PushkarSinghDhami #Khatima #UttarakhandNews #PublicGrievances #UttarakhandGovernment #Yugvarta


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad