उत्तराखंड : सीबीएसई 12वीं परीक्षा में राज्य टॉपर बनीं अरीना रघुवंशी, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 16 May, 2026 12:56 PMदेहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शनिवार को सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अरीना रघुवंशी की इस उपलब्धि को पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि अरीना को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन का प्रतिफल मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ा रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अरीना भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।



No Previous Comments found.