उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला–2027 तैयारियों का लिया जायज़ा, ₹234.55 करोड़ के 34 कार्यों का शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ मेला–2027 की तैयारियों की समीक्षा हेतु हरिद्वार पहुंचे।
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 21 Feb, 2026 02:58 PMहरिद्वार : कुंभ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला–2027 के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। ₹234.55 करोड़ की लागत के इन स्थायी प्रवृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है।
शिलान्यास किए गए कार्यों का सेक्टरवार सारांश निम्नानुसार है:—
- घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना के कुल 07 कार्य — लागत ₹70.54 करोड़
- सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के कुल 12 कार्य — लागत ₹127.23 करोड़
- पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के कुल 09 कार्य — लागत ₹18.11 करोड़
- श्रद्धालु सुविधाएं एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य — लागत ₹18.67 करोड़
मुख्यमंत्री द्वारा सीसीआर भवन में मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक ली जा रही है।


No Previous Comments found.