स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से बनेगा जनआंदोलन: धामी

खटीमा के पूर्णागिरि मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने चलाया स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 15 Jun, 2026 09:43 AM
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से बनेगा जनआंदोलन: धामी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जनआंदोलन बनने वाली ऐसी जिम्मेदारी है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।


धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरणीय समृद्धि वाला राज्य है, जिसकी पहचान को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो, तो स्वच्छता और हरित पर्यावरण का अभियान बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है।


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के साथ स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2