उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश मानवता के लिए अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 30 Apr, 2026 05:54 PMदेहरादून:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए एक अमूल्य निधि है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं हमें जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना, सहिष्णुता और बिना किसी भेदभाव के समाज को संगठित रहने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि महात्मा बुद्ध के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उस समय थे। उनके आदर्श मानव मात्र को शांति, सद्भाव और समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करें।


No Previous Comments found.