गीता ने करवा चौथ पर मांगी पुष्कर की लंबी उम्र
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 29 Oct, 2026 09:52 PMदेहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवाचौथ का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व पारिवारिक मूल्यों, पति-पत्नी के बीच अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण की भावना का प्रतीक है। ऐसे त्योहार भारतीय समाज की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने के साथ ही पारिवारिक संबंधों को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में पर्वों और त्योहारों का विशेष महत्व है। ये उत्सव परिवारों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को सुदृढ़ करते हैं। भारतीय परंपराओं से जुड़े ऐसे पर्व सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रदेश के सभी परिवारों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को करवाचौथ की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की मंगलकामना की।
#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #KarwaChauth #GeetaDhami #UttarakhandNews DehradunNews युगवार्ता



No Previous Comments found.