देवभूमि पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 12 Jun, 2026 01:19 PMदेहरादून। Droupadi Murmu के देवभूमि Uttarakhand आगमन पर गुरुवार को Jolly Grant Airport पर उनका गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति के आगमन पर Gurmit Singh, Pushkar Singh Dhami, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तथा पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क नजर आया। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे और प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया।
राष्ट्रपति Droupadi Murmu के उत्तराखंड दौरे को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर विशेष तैयारियां की गई थीं और पूरे कार्यक्रम पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर बनी हुई है।



No Previous Comments found.