लोक संस्कृति और विकास साथ-साथ बढ़ें, यही हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने रोपवे, इको पार्क समेत कई विकास योजनाओं की घोषणा की

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 27 May, 2026 09:40 PM
लोक संस्कृति और विकास साथ-साथ बढ़ें, यही हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री धामी

टिहरी गढ़वाल, 27 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को टिहरी गढ़वाल के गजा पहुंचकर “गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026” (द्वितीय संस्करण) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति, धार्मिक विरासत और क्षेत्रीय विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।


अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, गजा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया तथा प्राचीन घंटाकर्ण महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि गजा आगमन पर माताओं और बहनों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि केदारखंड में घंटाकर्ण मंदिर का विशेष महत्व वर्णित है और यह क्षेत्र धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं, संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।


मुख्यमंत्री ने गजा क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोपवे निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके साथ नगर पंचायत गजा क्षेत्र में आंतरिक मार्गों के निर्माण, गजा मैदान के विस्तारीकरण एवं मंच निर्माण तथा शहीद विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलिटेक्निक गजा में फार्मेसी विषय की स्वीकृति की घोषणा भी की गई।


पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने कोटेश्वर झील के विकास और डांडाचली में इको पार्क निर्माण की घोषणा की। साथ ही पावकी देवी और चमराड़ा देवी (भरपूर) मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य, दंदेली, अंदरफीगांव, फलसारी, बिमाण गांव मोटर मार्ग तथा रणाकोट डांडा जमोला मोटर मार्ग को स्वीकृति देने की घोषणा की।


स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने चाका महिला अस्पताल को पीएचसी में परिवर्तित कर उच्चीकृत करने, चाका में सामुदायिक भवन सुदृढ़ीकरण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगटाली एवं पजै गांव को इंटर स्तर तक उच्चीकृत करने तथा नरेंद्रनगर महाविद्यालय को पीजी स्तर तक उन्नत किए जाने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि गजा तहसील में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान और जल निगम के तहसील स्तरीय कार्यालयों की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त हेंवल नदी में झील निर्माण तथा गजा बगीद में 33 केवी सब स्टेशन की स्वीकृति भी दी जाएगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा, लोककला, आभूषण और खान-पान की विशिष्ट पहचान है, जिसका संरक्षण करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने Ram Mandir Ayodhya, Kashi Vishwanath Dham और Mahakal Lok जैसे परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में हो रहे कार्यों को रेखांकित किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि होमस्टे, वेडिंग डेस्टिनेशन और हाउस ऑफ हिमालय जैसी योजनाओं को मजबूत कर महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने लोकगीत, लोकनृत्य, स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर दीक्षा राणा, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभना धनौला, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2