धामी ने गुप्तकाशी में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता स्व. अटल वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 21 Feb, 2026 04:01 PMगुप्तकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुप्तकाशी (जनपद रुद्रप्रयाग) पहुंचकर वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अटल वाजपेयी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने स्व. अटल वाजपेयी के संगठनात्मक योगदान और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान हो तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल मिले।
मुख्यमंत्री की इस उपस्थिति से क्षेत्र में शोकाकुल परिवार को संबल मिला और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी स्व. अटल वाजपेयी के योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।


No Previous Comments found.