देवभूमि की आस्था हमारी पहचान, धार्मिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता: धामी

खटीमा के बंडिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 14 Jun, 2026 06:37 PM
देवभूमि की आस्था हमारी पहचान, धार्मिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता: धामी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं बल्कि देवभूमि है, जहां की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।


रविवार को खटीमा के बंडिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पहचान केवल प्राकृतिक सौंदर्य से नहीं, बल्कि यहां की प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं और धार्मिक विरासत से भी जुड़ी हुई है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।


धामी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान जी की प्रतिमाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना को और अधिक मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक समरसता को भी सशक्त करते हैं।


कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मिल रहे प्रोत्साहन पर प्रसन्नता व्यक्त की।


इस अवसर पर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रणजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत नानकमत्ता अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2