उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को दी ₹10 लाख की सहायता

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 16 May, 2026 06:56 PM
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को दी ₹10 लाख की सहायता

चम्पावत। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के पिता गोपाल सिंह बोहरा को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल 2026 को हुए एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामयिक निधन हो गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।


मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील कदम से परिजनों को संबल मिला तथा स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2