बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 21 Apr, 2026 10:40 PM
बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

सीकर/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद स्थित प्रसिद्ध आस्था केंद्र बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा खाटू श्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


मुख्यमंत्री धामी ने बाबा श्याम से उत्तराखंड सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। साथ ही उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा खाटू श्याम जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, विश्वास और आस्था का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन स्थलों से समाज को एकता, सेवा और सद्भावना का संदेश मिलता है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2