उत्तराखंड : खटीमा में महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ, वंखण्डी महादेव मंदिर के विकास की घोषणा
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 15 Feb, 2026 02:10 PMखटीमा, 15 फरवरी 2026 (सू0 वि0)- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के वंखण्डी महादेव मन्दिर, चकरपुर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने वंखण्डी महादेव मन्दिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-शान्ति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वंखण्डी महादेव मन्दिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, इसलिए कार्ययोजना बनाकर मन्दिर का विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित मन्दिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.